। शिमला जिले के फागू में ठियोग पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने एक कार से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर फागू कंट्रोल रूम के पास खड़ी कार की तलाशी ली गई। इस दौरान सचिन वर्मा (27) और निखिल ठाकुर (26), निवासी ठियोग क्षेत्र, के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस थाना ठियोग में दोनों के खिलाफ FIR नंबर 158/2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
फागू में कार से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार




