चंबा जिले के किहार क्षेत्र में एक महिला ने सलूणी तहसील के शोभिया राम उर्फ मदनु पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






