Friday, 30 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
Guitar Maestro Sada ‘Master’ Paved the Way for Ilaiyaraaja in Malayalam Cinema धर्मशाला में बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से कांग्रेस पर तीखा प्रहार सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के 1.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को वित्तीय लाभ की मंजूरी दी सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों के लाभ पर सरकार की याचिका खारिज की Veteran Karnataka Politician Shivanand Koujalagi Passes Away at 87 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ब्लड शुगर जांच में उपकरण की गड़बड़ी उजागर हिमाचल में छात्र के 3.5 करोड़ ग्रांट दावे को फर्जी करार, एफआईआर दर्ज हिमाचल में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, कल्पा में 8.5°C तक ठंड हिमाचली संगम 2026 में एसी भारद्वाज की प्रस्तुति ने बांधा समां आनी में एनएच-305 पर दर्दनाक सड़क हादसा, खनाग के युवक की मौत
हिमाचल

हिमाचल हाईकोर्ट ने पलटा सरकार का फैसला, विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

शेयर करें WhatsApp Facebook X


शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद के लिए चयन समिति की ओर से सुझाए गए नामों के पैनल को खारिज करने के राज्य सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया है। अदालत ने सरकार के इस निर्णय को मनमाना और विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत प्राप्त अधिकारों से परे माना है।
न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में उप निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी पंकज राय की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को 10 नवंबर 2026 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने 16 सितंबर 2025 को पैनल खारिज करने के निर्णय और इसके बाद जारी अधिसूचना को भी रद्द कर दिया।
मामले के अनुसार, राज्य सरकार ने 14 अगस्त 2025 को आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 14 सितंबर 2025 को 12 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।
चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य सचिव ने स्वयं इस पद के लिए आवेदन करने के कारण समिति से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद दो सदस्यीय समिति ने बिना वरीयता क्रम निर्धारित किए पंकज राय और राजीव सूद के नामों की सर्वसम्मति से सिफारिश की थी।
हालांकि, राज्य सरकार ने 16 सितंबर 2025 को इस पैनल को खारिज कर दिया था। इस फैसले को पंकज राय ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार के निर्णय को निरस्त करते हुए चयन समिति की ओर से अनुशंसित पैनल के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी करने का निर्देश दिया।
रामपुर बुशहर, विशेषर नेगी।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *