Friday, 20 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
पटियाला-संगरूर बाईपास पर बड़ा हादसा: भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग कसौली में पहाड़ों की कटाई और व्यावसायिक निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सोलन में धारा 118 की मंजूरियों पर अंतरिम रोक खजियार में पति की हत्या का आरोप, पत्नी गिरफ्तार; घर जाने की बात पर हुआ था विवाद शोघी में बस की चेकिंग के दौरान रामपुर का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, चार दिन का पुलिस रिमांड शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार; चिट्टा-अफीम और 68 हजार नकद बरामद HPBOSE ने मैट्रिक‑12वीं के प्रमाण‑पत्रों का ऑनलाइन QR‑कोड और ब्लॉकचेन सत्यापन शुरू किया चंबा में पिकअप का खाई में गिरना, दो युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आधिकारिक
भारत

पटियाला-संगरूर बाईपास पर बड़ा हादसा: भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग

शेयर करें WhatsApp Facebook X



पटियाला (पंजाब)। पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर गुरुवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब गांव पसियाना के समीप भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक भरभराकर टूट गया। हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। कुछ ही देर बाद एक ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। वहीं, बचाव दल ने दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।
अचानक पुल टूटने की घटना ने पुल की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुल के क्षतिग्रस्त होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *