Tuesday, 17 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत, 13 घायल पिंजौर में बैठकर शिमला के युवाओं तक पहुंचा रहा था चिट्टा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार; 49 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये बरामद बिलासपुर के कंदरौर में पहला संगठित गधा फार्म किसानों को नई आय का रास्ता देगा चंबा के मुगला में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम हेरोइन बरामद सोलन के घट्टी गांव में सूखे चीड़ के पेड़ के गिरने से घर की रसोई को गंभीर नुकसान 18 नवंबर को दिल्ली में परिवहन कर्मचारियों की आक्रोश रैली, हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रिकांगपिओ में कांग्रेस की बैठक, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर रामपुर में सीटू का प्रदर्शन, बोर्ड से शीघ्र लाभ जारी करने की मांग रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट-2026-27 का आगाज, विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम रामपुर में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
भारत

ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत, 13 घायल

शेयर करें WhatsApp Facebook X

ऋषिकेश। उत्तराखंड में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हरिद्वार से जोशीमठ की ओर जा रही विश्वनाथ सेवा की एक यात्री बस बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 सीटों वाली इस बस में हादसे के समय कुल 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गूलर के पास बस सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *