Friday, 20 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
पटियाला-संगरूर बाईपास पर बड़ा हादसा: भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल टूटा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग कसौली में पहाड़ों की कटाई और व्यावसायिक निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सोलन में धारा 118 की मंजूरियों पर अंतरिम रोक खजियार में पति की हत्या का आरोप, पत्नी गिरफ्तार; घर जाने की बात पर हुआ था विवाद शोघी में बस की चेकिंग के दौरान रामपुर का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, चार दिन का पुलिस रिमांड शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार; चिट्टा-अफीम और 68 हजार नकद बरामद HPBOSE ने मैट्रिक‑12वीं के प्रमाण‑पत्रों का ऑनलाइन QR‑कोड और ब्लॉकचेन सत्यापन शुरू किया चंबा में पिकअप का खाई में गिरना, दो युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आधिकारिक
हिमाचल

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार; चिट्टा-अफीम और 68 हजार नकद बरामद

शेयर करें WhatsApp Facebook X


राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 33 ग्राम चिट्टा, 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
पहले मामले में शोघी पुलिस चौकी के समीप बस की तलाशी के दौरान रामपुर निवासी 21 वर्षीय संदीप से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बालूगंज थाने में मामला दर्ज करने के बाद अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
दूसरे मामले में सुन्नी पुलिस ने अप्पर भारगन जंगल मोड़ के पास एक कार से 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद किए। इस कार्रवाई में मंडी जिले के करसोग निवासी गुरजीत सिंह (36) और निहरी निवासी करम दास (49) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, संजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक कार की तलाशी लेकर करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने लोअर समिट्री निवासी अमित चौहान (39) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उसके चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला पहुंचने की बात सामने आई है। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय मुख्य सप्लायरों का पता लगाने में जुटी है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *