कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कटराई गांव के लेफ्टिनेंट जनरल सुशील चंदर महंत को भारतीय सेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेफ्टिनेंट जनरल महंत ने राजकीय उच्च विद्यालय कटराई और सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा से शिक्षा प्राप्त की। 35 वर्षों से अधिक की सैन्य सेवा के दौरान उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। वह सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा से लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचने वाले पहले अधिकारी हैं। उनकी इस उपलब्धि से कुल्लू सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है।
कुल्लू के लेफ्टिनेंट जनरल सुशील चंदर महंत को सेना में बड़ी जिम्मेदारी, हिमाचल का बढ़ाया गौरव





