Wednesday, 4 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तारनेहनार-जुब्बल मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी परीक्षाएं कुल्लू के लेफ्टिनेंट जनरल सुशील चंदर महंत को सेना में बड़ी जिम्मेदारी, हिमाचल का बढ़ाया गौरव India Extends Fast‑Track Courts Scheme to Boost Rape and Child Abuse Case Disposal जयराम ठाकुर ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में कांग्रेस और सुक्खू पर तीखा प्रहार किया अग्निवीरों के कार्यकाल में 6 साल, वेतन व भत्ते बढ़ेंगे, बेहतर प्रदर्शन पर स्थायी पद की संभावना हिमाचल के पूर्व विधायक नंद लाल का देवठी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार Tasmac Employees Resist New Bottle Refund Scheme Amid Implementation Glitches हिमाचल में हाई वोल्टेज डिटेक्टर से बिजली लाइन रखरखाव में सुरक्षा बढ़ी हिमाचल में सेब उत्पादन आधा, बागवानों को करोड़ों का नुकसान
हिमाचल

जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तारनेहनार-जुब्बल मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

शेयर करें WhatsApp Facebook X



जुब्बल। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस की विशेष टीम ने जुब्बल क्षेत्र में नशे की खेप के साथ एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान आरोपी के कब्जे से 33 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद (18) पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बाहरी राज्य से चिट्टे की खेप लेकर जुब्बल क्षेत्र में पहुंचा था। हालांकि, यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
पुलिस थाना जुब्बल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत, संभावित खरीदारों और स्थानीय संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस की जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि आरोपी के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *