Tuesday, 17 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
18 नवंबर को दिल्ली में परिवहन कर्मचारियों की आक्रोश रैली, हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रिकांगपिओ में कांग्रेस की बैठक, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर रामपुर में सीटू का प्रदर्शन, बोर्ड से शीघ्र लाभ जारी करने की मांग रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट-2026-27 का आगाज, विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम रामपुर में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन विधानसभा सत्र की सुरक्षा में ड्रोन और सीसीटीवी की विस्तृ हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कई कार्यालयों में संपत्ति खातों में नकारात्मक बैलेंस का खुलासा शिमला में महंगाई जारी: तेल, रिफाइंड, दालें और मसालों के दाम दस दिन में बढ़े बजट में देरी से परेशान पेंशनरों को बीजेपी ने दिया समर्थन, सरकार पर बढ़ा दबाव रामपुर सड़क हादसे पर पूर्व मंत्री सिंघी राम ने जताया गहरा शोक, बोले– दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं
हिमाचल

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रिकांगपिओ में कांग्रेस की बैठक, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल

शेयर करें WhatsApp Facebook X



रिकांगपिओ। जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय रिकांगपिओ में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में AICC पर्यवेक्षक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव दान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने की।
प्रेस वार्ता में राव दान सिंह और नेगी निगम भंडारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूचियों में पारदर्शिता और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और पुनर्बहाली की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो।
इस दौरान संगठनात्मक बैठक में अभियान की आगामी रूपरेखा और पार्टी की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान के उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाने और मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में राम सिंह नेगी, ठाकुर सिंह बिष्ट, कीर्ति नेगी, चैन राम नेगी, पूरन सिंह समद भादर, अजय ठाकुर, विवेक नेगी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *