Monday, 16 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
रामपुर में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन विधानसभा सत्र की सुरक्षा में ड्रोन और सीसीटीवी की विस्तृ हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कई कार्यालयों में संपत्ति खातों में नकारात्मक बैलेंस का खुलासा शिमला में महंगाई जारी: तेल, रिफाइंड, दालें और मसालों के दाम दस दिन में बढ़े बजट में देरी से परेशान पेंशनरों को बीजेपी ने दिया समर्थन, सरकार पर बढ़ा दबाव रामपुर सड़क हादसे पर पूर्व मंत्री सिंघी राम ने जताया गहरा शोक, बोले– दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं HPBOSE ने कक्षा 11‑12 के पंजीकरण में त्रुटि सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल 17‑25 नवंबर खुला रामपुर थाना के तहत गौरा संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना  तीन की मौत दो घायल हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटने के बावजूद मौतों का प्रतिशत बढ़ा बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदने वाली दो दसवीं की छात्राओं में से एक की मौत
हिमाचल

रामपुर में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर। विशेषर नेगी।
जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रामपुर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने रचोली के समीप रोपड़ू नाला में एक कार की तलाशी के दौरान करीब 11.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन टीम रामपुर क्षेत्र में गश्त एवं जांच के दौरान रोपड़ू नाला के समीप पहुंची। यहां एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 11.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकेश (45) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी तहसील रामपुर, पंकज शर्मा (25) पुत्र रोशन लाल शर्मा निवासी तहसील रामपुर तथा पुष्पेंद्र उर्फ पुशी (32) पुत्र नीलम चंद निवासी तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में 13 नवंबर 2026 को FIR संख्या 134/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *