Tuesday, 17 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
18 नवंबर को दिल्ली में परिवहन कर्मचारियों की आक्रोश रैली, हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रिकांगपिओ में कांग्रेस की बैठक, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर रामपुर में सीटू का प्रदर्शन, बोर्ड से शीघ्र लाभ जारी करने की मांग रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट-2026-27 का आगाज, विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम रामपुर में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन विधानसभा सत्र की सुरक्षा में ड्रोन और सीसीटीवी की विस्तृ हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कई कार्यालयों में संपत्ति खातों में नकारात्मक बैलेंस का खुलासा शिमला में महंगाई जारी: तेल, रिफाइंड, दालें और मसालों के दाम दस दिन में बढ़े बजट में देरी से परेशान पेंशनरों को बीजेपी ने दिया समर्थन, सरकार पर बढ़ा दबाव रामपुर सड़क हादसे पर पूर्व मंत्री सिंघी राम ने जताया गहरा शोक, बोले– दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं
हिमाचल

18 नवंबर को दिल्ली में परिवहन कर्मचारियों की आक्रोश रैली, हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल

शेयर करें WhatsApp Facebook X


शिमला। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को निजीकरण से बचाने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए 18 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर होने वाली इस रैली में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के सैकड़ों कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि सरकारी परिवहन निगम लगातार आर्थिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। बसों की घटती संख्या, निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी और ठेका प्रथा के विस्तार से सरकारी परिवहन व्यवस्था के साथ कर्मचारियों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से परिवहन निगमों के लिए स्थायी बजट, निजीकरण पर रोक, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सरकारी निगमों के माध्यम से करवाने, ठेका प्रथा समाप्त करने, नियमित भर्ती, कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा समय पर वेतन और पेंशन भुगतान जैसी मांगें केंद्र सरकार के समक्ष उठाई जाएंगी। इसके अलावा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी।
पराशर ने प्रदेश के परिवहन कर्मचारियों से संगठनात्मक मतभेद भुलाकर अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों के अधिकारों का नहीं, बल्कि देश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के रोजगार से भी जुड़ा है।
इस अवसर पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों से रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
18 नवंबर को दिल्ली चलो, परिवहन उद्योग बचाओ और कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित बनाओ।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *