Tuesday, 17 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत, 13 घायल पिंजौर में बैठकर शिमला के युवाओं तक पहुंचा रहा था चिट्टा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार; 49 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये बरामद बिलासपुर के कंदरौर में पहला संगठित गधा फार्म किसानों को नई आय का रास्ता देगा चंबा के मुगला में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम हेरोइन बरामद सोलन के घट्टी गांव में सूखे चीड़ के पेड़ के गिरने से घर की रसोई को गंभीर नुकसान 18 नवंबर को दिल्ली में परिवहन कर्मचारियों की आक्रोश रैली, हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रिकांगपिओ में कांग्रेस की बैठक, चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर रामपुर में सीटू का प्रदर्शन, बोर्ड से शीघ्र लाभ जारी करने की मांग रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट-2026-27 का आगाज, विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम रामपुर में 11.5 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
हिमाचल

पिंजौर में बैठकर शिमला के युवाओं तक पहुंचा रहा था चिट्टा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार; 49 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये बरामद

शेयर करें WhatsApp Facebook X


शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ जिला शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठियोग और कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने वाले कथित मुख्य सप्लायर को हरियाणा के पिंजौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओमकार उर्फ ओमी निवासी ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके ठिकाने से 49 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा (हेरोइन), 1,02,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। इस पूरे मामले में अब तक लगभग 72 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हो चुकी है।
मामले का खुलासा पुलिस थाना ठियोग में 13 नवंबर 2026 को दर्ज अभियोग संख्या 170/2026 की जांच के दौरान हुआ। ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने 12 नवंबर को कोटखाई क्षेत्र के पपिल भूषण (37) और सुरेश (39) को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी कॉल डिटेल खंगालने के बाद नशे की सप्लाई के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी फोन के माध्यम से ओमकार उर्फ ओमी से चिट्टा खरीदते थे और नशे की खेप के बदले उसे नकद भुगतान करते थे। ओमकार मूल रूप से ठियोग का रहने वाला है और हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में रहकर हिमाचल के ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर रहा था।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पिंजौर में दबिश दी और 15 नवंबर को ओमकार को गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकाने की तलाशी के दौरान 49 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में पुलिस थाना ठियोग में ND&PS एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं।
मुख्य सप्लायरों पर शिकंजा कसने में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता
जिला शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, नशा तस्करी की जड़ों तक पहुंचने और बाहरी राज्यों में सक्रिय मुख्य सप्लायरों को पकड़ने के अभियान में वर्ष 2026 के दौरान उल्लेखनीय तेजी आई है। इस वर्ष अब तक बाहरी राज्यों से 94 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में 8 और वर्ष 2024 में 15 मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी हुई थी।
इसी तरह नशा तस्करी के बैकवर्ड लिंकेज खंगालकर अंतरराज्यीय नेटवर्क पर कार्रवाई के मामले में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2026 में अब तक 70 ऐसे नेटवर्कों को ध्वस्त कर कार्रवाई की गई है, जबकि वर्ष 2024 और 2025 में यह संख्या महज 4-4 थी।
शिमला पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में अब छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके पीछे सक्रिय मुख्य सप्लायरों और अंतरराज्यीय नेटवर्क को निशाना बनाया जा रहा है। पिंजौर से मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी को इसी रणनीति की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *