हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महक पठानिया का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई। महक पठानिया इरावती छात्रावास में रहती थीं। उनके निधन का समाचार मिलने से विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र वर्ग को गहरा आघात लगा है।
Source: Read original article
