Thursday, 29 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल प्रदेश:तिथी भोजन में हिमाचल देश में फिसड्डी, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; आयोजन और रिकॉर्ड रखना जरूरी – Himachal Pradesh Tithi Bhojan Scheme 8 Percent Performance 2026 करवा चौथ 2026:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार? – Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Today Live Karwa Chauth Ka Chand Kitne Baje Niklega Himachal Live Blog बजट पर पेंशन भारी:10 वर्षों में 21.36 फीसदी पहुंचा राजस्व खर्च, शोधपत्र में सामने आए तथ्य – Pensions Weigh Heavily On The Budget: Revenue Expenditure Reaches 21.36% Over 10 Years, Research Paper Reveals करवाचौथ:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; जानें हिमाचल के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार – Karwa Chauth: Holiday Today; Schools Colleges Closed, Know When Moon Will Rise In Himachal Various Cities हिमाचल प्रदेश:फसलों के दुश्मन कीटों को खत्म करेंगे हिमालयी कवक, सेब के बगीचों में परीक्षण शुरू – Himachal Pradesh: Himalayan Fungi To Reduce Pesticide Burden; Trials Underway In Apple Orchards शिमला-कुफरी हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति:हाईकोर्ट के निर्देश पर पार्किंग के लिए 23 हेक्टेयर जमीन चिन्हित – Relief From Traffic Congestion On The Shimla-kufri Highway ऊना:मां से एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, बहन ने उतारी आरती – Nishad Kumar Returns From Japan After Fulfilling His Promise To His Mother To Bring Home Two Gold Medals रामपुर में पुलिस पेंशनरों का नया संगठन, गोपाल कश्यप को अध्यक्ष की कमान किन्नौर मूरंग की बेटी  निवेदिता नेगी के सामने होंगी सर्दियों से सुशासन तक की चुनौतियां पेंशनरों का अल्टीमेटम:11 नवंबर तक देनदारियां न दीं तो होगा आंदोलन, कर्मियों ने मांगे लंबित वित्तीय लाभ – Pensioners Ultimatum: Agitation To Follow If Dues Are Not Settled By November 11
हिमाचल

करवा चौथ 2026:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार? – Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Today Live Karwa Chauth Ka Chand Kitne Baje Niklega Himachal Live Blog

शेयर करें WhatsApp Facebook X

09:13 AM, 29-Oct-2026

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खुलेगा व्रत

करवा चौथ की परंपरा के अनुसार, चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं उन्हें अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया जाता है। चूंकि अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय का समय बदल सकता है, इसलिए स्थानीय समय का ध्यान रखना जरूरी है।

09:13 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर सरगी और पूजा का समय

शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार, चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी। बताई गई जानकारी के मुताबिक, सरगी ग्रहण करने का समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक है। वहीं, पूजा के लिए शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक का समय निर्धारित बताया गया है। करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी लेने के बाद व्रत रखती हैं। दिनभर पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। शाम के समय करवा माता की पूजा और व्रत कथा सुनने की परंपरा निभाई जाती है।

09:12 AM, 29-Oct-2026

हिमाचल के इन शहरों में इस समय होंगे चंद्रमा के दर्शन

करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व होता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का अनुमानित समय इस प्रकार है:

कल्पा: रात 7:59 बजे

भुंतर: रात 8:02 बजे

केलांग: रात 8:02 बजे

शिमला: रात 8:04 बजे

सोलन: रात 8:05 बजे

नाहन: रात 8:05 बजे

सुंदरनगर: रात 8:06 बजे

ऊना: रात 8:07 बजे

बिलासपुर: रात 8:07 बजे

धर्मशाला: रात 8:08 बजे

हमीरपुर: रात 8:08 बजे

चंबा: रात 8:10 बजे

09:12 AM, 29-Oct-2026

इन विषयों की परीक्षाएं थीं निर्धारित

स्थगित परीक्षाओं में बीसीए प्रथम सेमेस्टर का गणित का पेपर और तीसरे तथा पांचवें सेमेस्टर के ऑपरेटिंग सिस्टम के पेपर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीए, बीएससी और बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाओं के तहत समाजशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हिंदी, रसायन विज्ञान, पर्यटन, राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित थीं। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले संशोधित समयसारिणी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

09:12 AM, 29-Oct-2026

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, टाली गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं को नियमित रूप से देखें। अन्य तारीखों पर निर्धारित परीक्षाएं पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

09:12 AM, 29-Oct-2026

एचपीयू ने स्थगित की निर्धारित परीक्षाएं

करवा चौथ के सार्वजनिक अवकाश के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 29 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में होने वाली संबंधित परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी।

09:12 AM, 29-Oct-2026

पुरुष कर्मचारियों को भी मिलेगा छुट्टी का लाभ

करवा चौथ के अवसर पर इस बार प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इससे पुरुष कर्मचारी भी अपनी पत्नी और परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे। इससे पहले रक्षाबंधन के अवसर पर भी पुरुष कर्मचारियों के लिए छुट्टी का निर्णय लिया गया था। हालांकि, सरकार की ओर से घोषित यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत आने वाला अवकाश नहीं है।

09:04 AM, 29-Oct-2026

करवा चौथ 2026: आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार?

हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के बाद प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इस फैसले के चलते कर्मचारियों को त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली कुछ परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।

Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *