Thursday, 29 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचली संगम 2026 में एसी भारद्वाज की प्रस्तुति ने बांधा समां आनी में एनएच-305 पर दर्दनाक सड़क हादसा, खनाग के युवक की मौत हिमाचल में करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश, स्कूल‑कॉलेज बंद, परीक्षाएँ स्थगित हिमाचल में बारिश‑बर्फ का मिश्रण, ठंड में बढ़ोतरी हिमाचल में चक्रवात अर्नब के असर से बारिश‑बर्फबारी, छह जिलों में बिजली का अलर्ट हिमाचल में तिथि भोजन योजना की कार्यवाही में सुधार के आदेश सरकाघाट के दो बीघा जमीन से ड्रैगन फ्रूट से दो लाख की आय हिमाचल शिक्षा विभाग ने 10वीं‑12वीं में खराब परिणाम देने वाले 24 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दी जनजातीय समाज के लिए गर्व का क्षण! किन्नौर के पी. दोरजे ग्यांबा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, CWC में बने सदस्य मंडी के दो बीघा ड्रैगन फ्रूट बाग से किसानों ने दो लाख रुपये की कमाई की
हिमाचल

आनी में एनएच-305 पर दर्दनाक सड़क हादसा, खनाग के युवक की मौत

शेयर करें WhatsApp Facebook X



आनी (कुल्लू): उपमंडल आनी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। फडेल नाला के समीप एक निजी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में खनाग निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम करीब 3:45 बजे हुआ। कार संख्या HP 35-9283 फडेल नाला के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन खनाग निवासी तेजेंद्र राणा (पुत्र निहाल सिंह) चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बेहद भयावह था और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल आनी ले जाने की जानकारी दी गई है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *