Thursday, 29 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल:मंडी के किसान ने दो बीघा में किया कमाल, ड्रैगन फ्रूट की पहली फसल से कमाए दो लाख रुपये; जानें – Dragon Fruit Farming Two Bigha Two Lakh Income Mandi Himachal मौसम:हिमाचल में चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर, छह जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार – Cyclone Arnab Impact On Himachal Pradesh Weather: Rain And Snowfall Alert किहार में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश:तिथी भोजन में हिमाचल देश में फिसड्डी, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; आयोजन और रिकॉर्ड रखना जरूरी – Himachal Pradesh Tithi Bhojan Scheme 8 Percent Performance 2026 करवा चौथ 2026:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार? – Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Today Live Karwa Chauth Ka Chand Kitne Baje Niklega Himachal Live Blog बजट पर पेंशन भारी:10 वर्षों में 21.36 फीसदी पहुंचा राजस्व खर्च, शोधपत्र में सामने आए तथ्य – Pensions Weigh Heavily On The Budget: Revenue Expenditure Reaches 21.36% Over 10 Years, Research Paper Reveals करवाचौथ:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; जानें हिमाचल के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार – Karwa Chauth: Holiday Today; Schools Colleges Closed, Know When Moon Will Rise In Himachal Various Cities हिमाचल प्रदेश:फसलों के दुश्मन कीटों को खत्म करेंगे हिमालयी कवक, सेब के बगीचों में परीक्षण शुरू – Himachal Pradesh: Himalayan Fungi To Reduce Pesticide Burden; Trials Underway In Apple Orchards शिमला-कुफरी हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति:हाईकोर्ट के निर्देश पर पार्किंग के लिए 23 हेक्टेयर जमीन चिन्हित – Relief From Traffic Congestion On The Shimla-kufri Highway ऊना:मां से एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, बहन ने उतारी आरती – Nishad Kumar Returns From Japan After Fulfilling His Promise To His Mother To Bring Home Two Gold Medals
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश:मंडी-कुल्लू फोरलेन पर जाम से राहत, डयोड और हणोगी सुरंगें खुलीं; पर्यटन सीजन में बड़ी राहत – Dyod Hanogi Tunnels Open Pandoh Takoli Four Lane Traffic Relief

शेयर करें WhatsApp Facebook X

संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Fri, 11 Sep 2026 11:29 AM IST

मंडी से कुल्लू-मनाली जाने वाले लोगों को राहत मिली है। पंडोह-टकोली फोरलेन की डयोड और हणोगी सुरंगें शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दी गईं। दोनों सुरंगों के शुरू होने से जोगनी माता मंदिर, डयोड और हणोगी के आसपास लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। डयोड सुरंग 2.8 किलोमीटर और हणोगी सुरंग 650 मीटर लंबी है। सामान्य यातायात की स्थिति में मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे रह सकता है।

dyod hanogi tunnels open pandoh takoli four lane traffic relief

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर जाम से राहत, डयोड और हणोगी सुरंगें खुलीं
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

मंडी से कुल्लू-मनाली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के पंडोह-टकोली बाइपास सेक्शन पर डयोड और हणोगी की दोनों सुरंगें शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दी गईं। अब इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पहले की तरह लंबे जाम में फंसने की परेशानी कम होगी। खासकर पर्यटन सीजन में इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।


मंडी से कुल्लू-मनाली जाने वाले रास्ते पर जोगनी माता मंदिर, डयोड और हणोगी के आसपास अक्सर जाम लग जाता था। इन जगहों पर सड़क संकरी होने और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कई बार एक से दो घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ता था। इससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी होती थी। दोनों सुरंगें खुलने के बाद अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *