Wednesday, 4 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
रामपुर में विधायक नंदलाल को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उमड़े लोगकांग्रेस ही नहीं, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सभी ने बताया ईमानदार और स्वच्छ छवि का नेता मोदी सरकार ने सस्ती की कैंसर की दवाएं, हिमाचल में मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ : राकेश शर्मा रामपुर कॉलेज में बालिकाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास की पहल, ‘काबिल बनो मिशन’ के तहत छात्राओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण रामपुर कॉलेज में 17-18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference, हिमालयी पर्यावरण और जैव विविधता पर जुटेंगे विद्यार्थी व विशेषज्ञ BJP and ABVP Stage Parallel Rallies in Jharkhand Over Voter List Revision पठानकोट-मंडी हाईवे के बनोई चौक में कार से हवा में गोलीबारी, लोगों में दहशत हिमाचल प्रदेश में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 15 नवंबर को 761 छात्रों के लिए सिरमौर के रेणुकाजी जू में बाघों का जोड़ा खुले बाड़े में दिखेगा, पर्यटन में नई उमंग Cyclone Murasu Ravages Andhra Pradesh Coast, Power Remains Intact सुरक्षा कमांडो से चार बार विधायक: नंद लाल का हिमाचल में अनोखा सफर
हिमाचल

रामपुर कॉलेज में 17-18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference, हिमालयी पर्यावरण और जैव विविधता पर जुटेंगे विद्यार्थी व विशेषज्ञ

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर, 3 नवंबर। हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में 17 और 18 नवंबर, 2026 को WILDE Student Conference 2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन महाविद्यालय और सारयान विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सम्मेलन में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों को एक साझा मंच मिलेगा, जहां भारतीय हिमालयी क्षेत्र की पर्यावरणीय चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने तथा पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक समझ साझा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही अनुभवी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ संवाद करियर मार्गदर्शन, मास्टर डिग्री एवं पीएचडी में प्रवेश और शोध के अवसरों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण तकनीकी एवं व्यावहारिक कार्यशालाएं होंगी। इनमें QGIS, R, फील्ड एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) और साइंस कम्युनिकेशन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कार्यशाला में केवल 20 प्रतिभागियों को स्थान मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागियों को 10 नवंबर तक पंजीकरण करवाना होगा।
इसके अलावा Science & Community Expo के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, फील्ड गाइड और वैज्ञानिक उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्थानीय ज्ञान, पारंपरिक कौशल और आधुनिक विज्ञान के बीच संवाद को बढ़ावा मिलेगा।
लेखन प्रतियोगिता में भी दिखा सकेंगे प्रतिभा
विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें प्रतिभागियों को 800 से 1,000 शब्दों में लेख प्रस्तुत करना होगा। उत्कृष्ट लेखों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है।
सम्मेलन में भाग लेने और शोध सार (Abstract) प्रस्तुत करने के इच्छुक विद्यार्थी एवं शोधार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://wilde.saryanfoundation.org/#registration पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए saryanfoundation@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
यह आयोजन रामपुर सहित पूरे हिमालयी क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों को विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और शोध की नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *