Wednesday, 4 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
रामपुर में विधायक नंदलाल को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उमड़े लोगकांग्रेस ही नहीं, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सभी ने बताया ईमानदार और स्वच्छ छवि का नेता मोदी सरकार ने सस्ती की कैंसर की दवाएं, हिमाचल में मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ : राकेश शर्मा रामपुर कॉलेज में बालिकाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास की पहल, ‘काबिल बनो मिशन’ के तहत छात्राओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण रामपुर कॉलेज में 17-18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference, हिमालयी पर्यावरण और जैव विविधता पर जुटेंगे विद्यार्थी व विशेषज्ञ BJP and ABVP Stage Parallel Rallies in Jharkhand Over Voter List Revision पठानकोट-मंडी हाईवे के बनोई चौक में कार से हवा में गोलीबारी, लोगों में दहशत हिमाचल प्रदेश में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 15 नवंबर को 761 छात्रों के लिए सिरमौर के रेणुकाजी जू में बाघों का जोड़ा खुले बाड़े में दिखेगा, पर्यटन में नई उमंग Cyclone Murasu Ravages Andhra Pradesh Coast, Power Remains Intact सुरक्षा कमांडो से चार बार विधायक: नंद लाल का हिमाचल में अनोखा सफर
हिमाचल

मोदी सरकार ने सस्ती की कैंसर की दवाएं, हिमाचल में मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ : राकेश शर्मा

शेयर करें WhatsApp Facebook X



धर्मशाला, 3 नवंबर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में कैंसर मरीजों को दवाओं की उपलब्धता और उपचार में आ रही परेशानियों को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कैंसर की कई दवाओं की कीमतों में भारी कटौती कर मरीजों को राहत दी है, लेकिन हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था के कुप्रबंधन के कारण मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
राकेश शर्मा ने दावा किया कि 543 में से 397 कैंसर दवाओं के दाम घटाए गए हैं और कुछ दवाएं 93 प्रतिशत तक सस्ती हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत और हिमकेयर कार्ड होने के बावजूद मरीजों को कीमोथेरेपी और महंगी दवाएं मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार से अस्पतालों में कैंसर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, लंबित भुगतान का समाधान करने और दवाओं की आपूर्ति की अस्पतालवार स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। शर्मा ने कहा कि दवाओं की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसी भी मरीज का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र कैंसर मरीज तक पहुंचना चाहिए।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *