Thursday, 29 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल:मंडी के किसान ने दो बीघा में किया कमाल, ड्रैगन फ्रूट की पहली फसल से कमाए दो लाख रुपये; जानें – Dragon Fruit Farming Two Bigha Two Lakh Income Mandi Himachal मौसम:हिमाचल में चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर, छह जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार – Cyclone Arnab Impact On Himachal Pradesh Weather: Rain And Snowfall Alert किहार में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश:तिथी भोजन में हिमाचल देश में फिसड्डी, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; आयोजन और रिकॉर्ड रखना जरूरी – Himachal Pradesh Tithi Bhojan Scheme 8 Percent Performance 2026 करवा चौथ 2026:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल प्रदेश के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार? – Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Today Live Karwa Chauth Ka Chand Kitne Baje Niklega Himachal Live Blog बजट पर पेंशन भारी:10 वर्षों में 21.36 फीसदी पहुंचा राजस्व खर्च, शोधपत्र में सामने आए तथ्य – Pensions Weigh Heavily On The Budget: Revenue Expenditure Reaches 21.36% Over 10 Years, Research Paper Reveals करवाचौथ:आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; जानें हिमाचल के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार – Karwa Chauth: Holiday Today; Schools Colleges Closed, Know When Moon Will Rise In Himachal Various Cities हिमाचल प्रदेश:फसलों के दुश्मन कीटों को खत्म करेंगे हिमालयी कवक, सेब के बगीचों में परीक्षण शुरू – Himachal Pradesh: Himalayan Fungi To Reduce Pesticide Burden; Trials Underway In Apple Orchards शिमला-कुफरी हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति:हाईकोर्ट के निर्देश पर पार्किंग के लिए 23 हेक्टेयर जमीन चिन्हित – Relief From Traffic Congestion On The Shimla-kufri Highway ऊना:मां से एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, बहन ने उतारी आरती – Nishad Kumar Returns From Japan After Fulfilling His Promise To His Mother To Bring Home Two Gold Medals
हिमाचल

मौसम अपडेट:हिमाचल प्रदेश में 18 सितंबर तक बारिश का दौर, शिमला में बरसे बादल; धुंध ने आगोश में ली राजधानी – Himachal Weather Forecast Rain Till September 18 No Warning

शेयर करें WhatsApp Facebook X

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में 18 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, अगले सात दिनों के लिए किसी भी जिले में विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला में गरज के साथ बारिश हुई। इसके साथ ठंडक बढ़ गई है। 


13 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 17 सितंबर तक मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 18 सितंबर को मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए शुष्क मौसम का पूर्वानुमान है।

गरज-चमक और बिजली कड़कने की भी संभावना

मौसम विभाग ने 12 से 17 सितंबर तक मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे इलाकों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।

Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *