Wednesday, 28 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
रामपुर में पुलिस पेंशनरों का नया संगठन, गोपाल कश्यप को अध्यक्ष की कमान किन्नौर मूरंग की बेटी  निवेदिता नेगी के सामने होंगी सर्दियों से सुशासन तक की चुनौतियां पेंशनरों का अल्टीमेटम:11 नवंबर तक देनदारियां न दीं तो होगा आंदोलन, कर्मियों ने मांगे लंबित वित्तीय लाभ – Pensioners Ultimatum: Agitation To Follow If Dues Are Not Settled By November 11 शिमला में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 5 दुकानें ध्वस्तरोहड़ू में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, फरवरी 2026 से चल रही संपत्तियों की वित्तीय जांच। बनखंडी चिड़ियाघर के लिए 61 पद मंजूर, 31 वन मित्रों की भी होगी तैनाती हिमाचल:कैबिनेट मंजूरी को तैयार नई औद्योगिक नीति, खाद्य उद्योगों के प्रोत्साहन पर जोर – Himachal New Industrial Policy Ready For Cabinet Approval; Focus On Promoting Food Industries हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड:10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर – Hpbose: Final Merit List For Class 10 Released; Scenario Changes Following Re-evaluation राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी – State Level Sports Competition: Bilaspur Emerges Victorious In Handball, Kinnaur In Basketball धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue हिमाचल:मेडिकल कॉलेजों से स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, 2 नवंबर से डाॅक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल – Opposition To The Shifting Of Staff From Medical Colleges; Doctors To Stage A Pen-down Strike Starting Novembe
हिमाचल

रामपुर में पुलिस पेंशनरों का नया संगठन, गोपाल कश्यप को अध्यक्ष की कमान

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर, विशेषर नेगी। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रामपुर बुशहर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। पहली बैठक में गोपाल कश्यप को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैयद अहमद को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता सैयद अहमद ने की। इसमें रामपुर, कुमारसैन, निरमंड, आनी और ननखड़ी क्षेत्र के पुलिस पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं, उनके हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी मांगों और समस्याओं को संबंधित मंचों पर उठाने पर जोर दिया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
आदर्श शर्मा को उपाध्यक्ष, मानदेव को सचिव, मस्तराम कपाटिया को सह सचिव और गोपू राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। यशपाल ठाकुर और धनसुख को सलाहकार नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में मोहन जोशी, चिंत राम, दौलत डोगरा, सीता राम, बिहारी लाल खाची, राजेंद्र सिंह, रामलाल, मेला राम, रामानंद कपाटिया, सतपाल शर्मा और श्याम लाल को शामिल किया गया।
लेखा निगरानी के लिए कमेटी गठित
एसोसिएशन के कार्यों की निगरानी के लिए सब ऑडिट कमेटी भी बनाई गई, जिसमें तेजिंद्र शर्मा, रोशन वर्मा और लायक राम को जिम्मेदारी दी गई।
संगठन के गठन से क्षेत्र के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी समस्याएं साझा करने तथा सामूहिक रूप से उनके समाधान के लिए प्रयास करने का मंच मिलेगा।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *