Tuesday, 3 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
चार बार रामपुर से विधायक रहे नंद लाल का निधन, बुशहर की राजनीति में एक युग का अंत लर्निंग लाइसैंस पर वाहन चलाने वाले को भी मिलेगा बीमा सुरक्षा का लाभ,हिमाचल हाईकोर्ट अंतरराष्ट्रीय लवी मेला: महिला मंडलों के बीच 6 नवंबर को होगी रस्साकशी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 1.11 लाख रुपये हिमाचल में 2027 में कांग्रेस सरकार, असम के सीएम को शपथ समारोह का निमंत्रण कुमारसैन में पलटी डीपीएस झाकड़ी की टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर खड़े व्यक्ति की मौत अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 4 से 6 नवंबर तक होंगे ऑडिशन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026राजस्व मंत्री ने 56 लोगों को दिए वन अधिकार अधिनियम के तहत भू-पट्टे हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के ड्रोन प्रोटोटाइप पर जांच शुरू Severe Cyclonic Storm Murasu Expected to Hit Andhra Pradesh Coast on Nov 3
हिमाचल

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला: महिला मंडलों के बीच 6 नवंबर को होगी रस्साकशी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 1.11 लाख रुपये

शेयर करें WhatsApp Facebook X

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के दौरान इस बार महिला मंडलों के लिए विशेष रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 6 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें विभिन्न महिला मंडल भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार 51 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

लवी मेला समिति की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में अधिकतम नौ महिला सदस्य होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए महिला मंडलों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के दौरान महिला मंडल की रजिस्ट्रेशन आईडी और वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी महिला के पास अपना पहचान पत्र होना भी जरूरी है।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद किसी भी महिला मंडल का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर के खेल मैदान में किया जाएगा।

पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक महिला मंडल 7018033677 और 7018546045 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

लवी मेला समिति ने सभी इच्छुक महिला मंडलों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करवाने और प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। समिति का उद्देश्य लवी मेले के माध्यम से महिलाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *