Monday, 2 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल में 2027 में कांग्रेस सरकार, असम के सीएम को शपथ समारोह का निमंत्रण कुमारसैन में पलटी डीपीएस झाकड़ी की टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर खड़े व्यक्ति की मौत अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 4 से 6 नवंबर तक होंगे ऑडिशन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026राजस्व मंत्री ने 56 लोगों को दिए वन अधिकार अधिनियम के तहत भू-पट्टे हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के ड्रोन प्रोटोटाइप पर जांच शुरू Severe Cyclonic Storm Murasu Expected to Hit Andhra Pradesh Coast on Nov 3 हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में जांच सेवाओं पर हड़ताल से मरीजों को बढ़ी कठिनाइयाँ नवंबर में हिमाचल के पाँच जिलों में बढ़ी हुई बारिश और बर्फबारी की संभावना हिमाचल में होटल संचालन शुल्क में 150% बढ़ोतरी, छोटे होटल मालिकों को भारी खर्च
हिमाचल

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026राजस्व मंत्री ने 56 लोगों को दिए वन अधिकार अधिनियम के तहत भू-पट्टे

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रिकांग पिओ, 2 नवंबर। रिकांग पिओ के महात्मा गांधी पार्क में 30 अक्तूबर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 सोमवार को भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री ने वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत 56 लोगों को भू-पट्टे प्रदान किए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 744 लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिया जा चुका है। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर और अधिकारी अरविन्द कुमार को सम्मानित भी किया गया।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास और किसानों-बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा को देखते हुए आगामी वर्ष से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के बजाय अगस्त माह के अंत में किया जाएगा।
समारोह में विभिन्न खेलकूद, शहनाई वादन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने लोक नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
इससे पूर्व मंत्री ने करीब तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत धारा जल केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की दुकानों और किनफैड एग्रो की दुकान का भी उद्घाटन किया। इससे किसानों-बागवानों को खाद, उर्वरक, कीटनाशक और कृषि उपकरण उपलब्ध होंगे।
उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, मेला समिति और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *