Monday, 2 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल में 2027 में कांग्रेस सरकार, असम के सीएम को शपथ समारोह का निमंत्रण कुमारसैन में पलटी डीपीएस झाकड़ी की टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर खड़े व्यक्ति की मौत अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आवंटन 9 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 4 से 6 नवंबर तक होंगे ऑडिशन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026राजस्व मंत्री ने 56 लोगों को दिए वन अधिकार अधिनियम के तहत भू-पट्टे हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के ड्रोन प्रोटोटाइप पर जांच शुरू Severe Cyclonic Storm Murasu Expected to Hit Andhra Pradesh Coast on Nov 3 हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में जांच सेवाओं पर हड़ताल से मरीजों को बढ़ी कठिनाइयाँ नवंबर में हिमाचल के पाँच जिलों में बढ़ी हुई बारिश और बर्फबारी की संभावना हिमाचल में होटल संचालन शुल्क में 150% बढ़ोतरी, छोटे होटल मालिकों को भारी खर्च
हिमाचल

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 4 से 6 नवंबर तक होंगे ऑडिशन

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति रामपुर बुशहर की ओर से मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। यह ऑडिशन 4 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में होंगे।
उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक प्रतिभागियों को गठित समिति के समक्ष ऑडिशन देना होगा। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को ही आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन ‘वॉयस ऑफ बुशहर’ और ‘बुशहर ओपन डांस प्रतियोगिता’ के लिए भी किया जाएगा। बुशहर ओपन डांस प्रतियोगिता में केवल एकल नृत्य (सोलो डांस) के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
समिति की ओर से सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में पहुंचकर ऑडिशन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *