Monday, 9 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
रामपुर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर दुकानदार और सेल्समैन पर FIR, आतिशबाजी का सामान जब्त दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा से घर में धन‑धान्य की उम्मीद शीतकालीन सत्र के कारण शिक्षा विभाग ने 10‑21 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई हिमाचल के बड़सर में बेटे की मौत के कुछ घंटों बाद माँ भी खो गई, दिवाली की खुशी में मातम छा गया हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा ने राज्य को चुना, बाहर के ऑफ़र को ठुकराया अर्की की नीलकमल ठाकुर, पति के निधन के बाद ट्रक चलाकर आत्मनिर्भर बनीं लाहौल घाटी में शोधकर्ताओं ने 25 औषधीय वनस्पतियों का पहला दस्तावेजीकरण किया हिमाचल में 8 नवंबर को दिवाली के लिए निर्धारित शुभ मुहूर्त और अमावस्या का समय शिमला में दिवाली के अवसर पर शक्तिपीठ में 1,100 दीपकों से रोशन होगा मंदिर परिसर हिमाचल में नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, पंजाब से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
हिमाचल

रामपुर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर दुकानदार और सेल्समैन पर FIR, आतिशबाजी का सामान जब्त

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर में बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। नगर परिषद भवन के समीप चमन फैंसी स्टोर के बाहर पटाखे बेच रहे दुकानदार चमन लाल और सेल्समैन जय चंद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस जांच में स्काई शॉट्स, अनार, रॉकेट, चकरी और फुलझड़ियां सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे बिना वैध लाइसेंस बेचे जाते पाए गए। पुलिस ने मौके से आतिशबाजी का सामान कब्जे में लेकर जब्त कर सील कर दिया। इस संबंध में थाना रामपुर में FIR संख्या 130/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *