Monday, 9 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा से घर में धन‑धान्य की उम्मीद शीतकालीन सत्र के कारण शिक्षा विभाग ने 10‑21 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई हिमाचल के बड़सर में बेटे की मौत के कुछ घंटों बाद माँ भी खो गई, दिवाली की खुशी में मातम छा गया हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा ने राज्य को चुना, बाहर के ऑफ़र को ठुकराया अर्की की नीलकमल ठाकुर, पति के निधन के बाद ट्रक चलाकर आत्मनिर्भर बनीं लाहौल घाटी में शोधकर्ताओं ने 25 औषधीय वनस्पतियों का पहला दस्तावेजीकरण किया हिमाचल में 8 नवंबर को दिवाली के लिए निर्धारित शुभ मुहूर्त और अमावस्या का समय शिमला में दिवाली के अवसर पर शक्तिपीठ में 1,100 दीपकों से रोशन होगा मंदिर परिसर हिमाचल में नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, पंजाब से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 आरोपी गिरफ्तार; 9.18 लाख रुपये बरामद
English News

पालमपुर में इलेक्ट्रॉनिक दीयों से घर में लगी आग, 15 लाख रुपये का नुकसान; दमकल विभाग ने बचाई 50 लाख की संपत्ति

शेयर करें WhatsApp Facebook X

पालमपुर। दिवाली की सजावट के लिए घर में लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक दीये एक परिवार के लिए भारी नुकसान का कारण बन गए। शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे घर की पहली मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने ड्राइंग रूम सहित आसपास के कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक दीयों से निकली गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण 3D PVC दीवार में आग लगने की बात सामने आई है। आग तेजी से फैलने के चलते ड्राइंग रूम में रखा सोफा, टेबल और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है, जबकि दमकल कर्मियों की तत्परता से 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सजावटी उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *