Sunday, 8 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा से घर में धन‑धान्य की उम्मीद शीतकालीन सत्र के कारण शिक्षा विभाग ने 10‑21 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई हिमाचल के बड़सर में बेटे की मौत के कुछ घंटों बाद माँ भी खो गई, दिवाली की खुशी में मातम छा गया हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा ने राज्य को चुना, बाहर के ऑफ़र को ठुकराया अर्की की नीलकमल ठाकुर, पति के निधन के बाद ट्रक चलाकर आत्मनिर्भर बनीं लाहौल घाटी में शोधकर्ताओं ने 25 औषधीय वनस्पतियों का पहला दस्तावेजीकरण किया हिमाचल में 8 नवंबर को दिवाली के लिए निर्धारित शुभ मुहूर्त और अमावस्या का समय शिमला में दिवाली के अवसर पर शक्तिपीठ में 1,100 दीपकों से रोशन होगा मंदिर परिसर हिमाचल में नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, पंजाब से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 आरोपी गिरफ्तार; 9.18 लाख रुपये बरामद
हिमाचल

हिमाचल में नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, पंजाब से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शेयर करें WhatsApp Facebook X


शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए शिमला पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर दो कथित मुख्य चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे फरार होने से पहले ही दबोच लिया।
पुलिस की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान सामने आए नशा तस्करी के नेटवर्क के आधार पर की गई। पहला मामला शोघी बैरियर पर 257 ग्राम चिट्टा बरामद होने से जुड़ा है। इस मामले में पहले अमृतसर निवासी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ और जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए कथित मुख्य सप्लायर बलबीर सिंह उर्फ फौजी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, दूसरे मामले में 50 ग्राम चिट्टा बरामदगी के बाद की गई जांच में पुलिस ने लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य संपर्कों और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
एएसपी मेहर पंवर के अनुसार, शिमला पुलिस नशा तस्करी के मामलों में केवल खेप के साथ पकड़े जाने वाले आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सप्लाई चेन के पीछे सक्रिय मुख्य कारोबारियों तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 94 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 69 अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *