मंडी जिले के उपतहसील थाची के अंतर्गत आने वाले ढमसेहड़ गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक अग्निकांड पेश आया। इस भीषण आगजनी में नैणु राम पुत्र तादू राम का विशालकाय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। लकड़ी से बने इस 12 कमरों के घर के जलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना रात के समय होने के कारण परिवार अपनी जीवनभर की पूंजी में से एक सुई तक बाहर नहीं निकाल पाया। हालांकि, यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था, लेकिन समय रहते आहट सुनाई देने से पति-पत्नी की जान बच गई।
Source: Read original article
