सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 29 Aug 2026 11:00 AM IST

आरवीएनएल अब केवल रेल परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। यह कंपनी अब हाईवे, एयरपोर्ट भवन, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा जैसे बड़े बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भी कदम बढ़ाएगी

RVNL to build highways, ports, and metro lines in addition to railway tracks; seeks partnership proposals.

रेल विकास निगम लिमिटेड।
– फोटो : आरवीएनएल



विस्तार

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) अब केवल रेल परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। यह कंपनी अब हाईवे, एयरपोर्ट भवन, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा जैसे बड़े बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में भी कदम बढ़ाएगी। रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी ने देश-विदेश की आगामी बड़ी परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं। इस पहल से आरवीएनएल का कारोबारी दायरा रेलवे से आगे बढ़ेगा। आरवीएनएल संयुक्त उद्यम और कंसोर्टियम के माध्यम से इन नए क्षेत्रों में प्रवेश करेगा। कंपनी बड़े निर्माण या तकनीकी कार्यों का अनुभव रखने वाले भारतीय साझेदारों की तलाश में है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed