Wednesday, 28 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
ऊना:मां से एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, बहन ने उतारी आरती – Nishad Kumar Returns From Japan After Fulfilling His Promise To His Mother To Bring Home Two Gold Medals रामपुर में पुलिस पेंशनरों का नया संगठन, गोपाल कश्यप को अध्यक्ष की कमान किन्नौर मूरंग की बेटी  निवेदिता नेगी के सामने होंगी सर्दियों से सुशासन तक की चुनौतियां पेंशनरों का अल्टीमेटम:11 नवंबर तक देनदारियां न दीं तो होगा आंदोलन, कर्मियों ने मांगे लंबित वित्तीय लाभ – Pensioners Ultimatum: Agitation To Follow If Dues Are Not Settled By November 11 शिमला में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 5 दुकानें ध्वस्तरोहड़ू में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, फरवरी 2026 से चल रही संपत्तियों की वित्तीय जांच। बनखंडी चिड़ियाघर के लिए 61 पद मंजूर, 31 वन मित्रों की भी होगी तैनाती हिमाचल:कैबिनेट मंजूरी को तैयार नई औद्योगिक नीति, खाद्य उद्योगों के प्रोत्साहन पर जोर – Himachal New Industrial Policy Ready For Cabinet Approval; Focus On Promoting Food Industries हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड:10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर – Hpbose: Final Merit List For Class 10 Released; Scenario Changes Following Re-evaluation राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी – State Level Sports Competition: Bilaspur Emerges Victorious In Handball, Kinnaur In Basketball धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue
हिमाचल

पेंशनरों का अल्टीमेटम:11 नवंबर तक देनदारियां न दीं तो होगा आंदोलन, कर्मियों ने मांगे लंबित वित्तीय लाभ – Pensioners Ultimatum: Agitation To Follow If Dues Are Not Settled By November 11

शेयर करें WhatsApp Facebook X

Pensioners ultimatum: Agitation to follow if dues are not settled by November 11

प्रदर्शन।
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। समिति ने सरकार को 11 नवंबर तक सभी वित्तीय देनदारियों का निपटारा करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी न होने पर संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े 18 संगठन जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले पहले जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान 18 या 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव इंद्र पाल शर्मा और अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से पेंशनरों के हकों को लटकाए हुए है। उन्होंने एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, 196 माह के वेतन-पेंशन एरियर और 10 फीसदी डीए व महंगाई राहत के तत्काल भुगतान की मांग की। इसके साथ ही लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट जारी करने का आग्रह किया। समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने सरकार द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी संशोधित कम्यूटेशन संबंधी अधिसूचना को वापस लिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इस अधिसूचना को तुरंत बहाल करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि 18 सितंबर को बिलासपुर में सरकार को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन वार्ता के लिए न बुलाए जाने से पेंशनरों में भारी नाराजगी है।


Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *