Tuesday, 24 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 32 से अधिक घायल 24 नवंबर को रात के आकाश में सुपरमून बीवर मून का अद्भुत नजारा बिलासपुर के वृद्धाश्रम में 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना का पहला बुजुर्ग विवाह हिमाचल में सर्दी के बढ़ते असर, कोहरा और कड़ाके की ठंड से सतर्कता आवश्यक हिमाचल में टैक्सी‑मैक्सी कैब की आयु सीमा 12 से बढ़ाकर 15 साल, संचालकों को होगी आर्थिक राहत ऊना में गूगल मैप के निर्देश पर चलाते ट्रक का एक पहिया नदी में झुका, हाइड्रा मशीन से बचाया गया सारनाथ के श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ में 29 नवंबर को होगा श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ और गिरिराज-गायत्री हवन शिमला पुलिस ने ठोगी के बहानी में एक साथ तीन घरों पर छापेमारी कर 8 किलोग्राम चरस बरामद किया हिमाचल प्रदेश में तकनीकी संस्थानों के अस्थायी शिक्षक भर्ती के लिए राज्य चयन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश ने गुरु नानक देव जयंती पर सिख समुदाय
भारत

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 मासूमों की मौत, 32 से अधिक घायल

शेयर करें WhatsApp Facebook X


कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया। यहां सड़क किनारे खड़ी स्कूली बच्चों से भरी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 32 से अधिक लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक के लिए आगरा गए थे। ताजमहल सहित अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद बच्चे वापस लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 209 के आसपास बच्चों को शौचालय जाने के लिए बस सड़क किनारे रोकी गई थी।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए आलू से लदे ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई बच्चे बस के अंदर फंस गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बस में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ सहित करीब 50 लोग सवार थे। हादसे में 24 विद्यार्थी और स्कूल के आठ कर्मचारी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल स्कूल प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति और एक छात्र को बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन बच्चों के लिए यह यात्रा खुशियों और यादगार पलों का अनुभव बनने वाली थी, वही सफर कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम बन गया।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *