Tuesday, 24 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
सारनाथ के श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ में 29 नवंबर को होगा श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ और गिरिराज-गायत्री हवन शिमला पुलिस ने ठोगी के बहानी में एक साथ तीन घरों पर छापेमारी कर 8 किलोग्राम चरस बरामद किया हिमाचल प्रदेश में तकनीकी संस्थानों के अस्थायी शिक्षक भर्ती के लिए राज्य चयन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश ने गुरु नानक देव जयंती पर सिख समुदाय शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालत में मिला रामपुर के 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की वरिष्ठता और अनुबंध सेवाकाल का नया निर्धारण हिमाचल में साइबर ठगी के मामलों में तेज़ी, छह साल में 390 करोड़ का नुकसान एचआरटीसी बसों में बिना टिकट यात्रा पर 500 रुपये जुर्माना, सही शिकायत पर पांच गुना इनाम हिमाचल के ऊँचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड में तेज़ी, किन्नौर‑लाहौल में तापमान माइनस में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत ने किया
हिमाचल

सारनाथ के श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ में 29 नवंबर को होगा श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ और गिरिराज-गायत्री हवन

शेयर करें WhatsApp Facebook X

वाराणसी, 25 नवंबर। चंद्रकान्त पाराशर, वरिष्ठ पत्रकार,

धर्मनगरी काशी के समीप सारनाथ स्थित श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ में आगामी 29 नवंबर को विशेष आध्यात्मिक एवं धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ‘योगेश्वरी श्रीमद्भगवद्गीता अखंड पाठ एवं गिरिराज-गायत्री हवन’ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से योगीराज श्री शैलेन्द्र शर्मा गुरुजी के शिष्य एवं श्रद्धालु सपरिवार शामिल होंगे।

इस आयोजन का विशेष आध्यात्मिक महत्व इसलिए भी है, क्योंकि श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ वर्ष 1993 में योगीराज श्री शैलेन्द्र शर्मा गुरुजी की छह माह तक साधना और प्रवास स्थली रहा है। गुरुजी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में इस पावन स्थल पर पहली बार इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

आश्रम के संयोजक श्री गुप्तेश्वर शास्त्री ने बताया कि योगीराज गुरुजी की वाणी से प्रवाहित योग ज्ञानधारा से ओतप्रोत योगेश्वरी श्रीमद्भगवद्गीता के अखंड पाठ के माध्यम से श्रद्धालु योग, भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म के भावों से जुड़ेंगे। एक दिवसीय आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गुरु-शिष्य परंपरा, साधना और आध्यात्मिक चिंतन को भी विशेष स्थान दिया जाएगा।

भक्ति संगीत से सजेगी आध्यात्मिक संध्या

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम में संगीत और भक्ति का संगम भी देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर निर्भय शुक्ला अपनी आवाज और संगीत के माध्यम से विशेष प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति आयोजन में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रंग भरने का काम करेगी।

1993 के साधना काल की स्मृतियों को संजोने की पहल

इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य श्री गुरु हनुमान मंदिर शक्तिपीठ से जुड़े आध्यात्मिक इतिहास को संरक्षित करना भी है। वर्ष 1993 में योगीराज गुरुजी ने इस स्थान पर छह माह तक साधना एवं प्रवास किया था। इसी कालखंड से जुड़ी स्मृतियों, अनुभवों और महत्वपूर्ण प्रसंगों को सामने लाने के लिए उस समय गुरुजी के सान्निध्य में रहे वरिष्ठ साधकों के संस्मरण साझा किए जाएंगे।

आयोजन के माध्यम से गुरुजी की साधना यात्रा से जुड़े अनुभवों और ऐतिहासिक प्रसंगों का संकलन कर उन्हें भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इस शक्तिपीठ की आध्यात्मिक विरासत सुरक्षित रह सके।

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

29 नवंबर को होने वाले इस समागम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाले शिष्यगण एवं श्रद्धालुओं के स्वागत, धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से सारनाथ की पावन धरती पर धर्म, अध्यात्म, संगीत और गुरु परंपरा का विशेष संगम देखने को मिलेगा

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *