संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 20 Aug 2026 12:44 PM IST

बिलासपुर जिले के भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही सरकारी बस की निजी बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सरकारी बस सड़क से नीचे की ओर से लटक गई।

Himachal: Collision between HRTC and private buses on the Bhaged-Pnaul road; passengers scream in panic.

टक्कर के बाद सरकारी बस सड़क से नीचे की ओर से लटकी।
– फोटो : संवाद



विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही सरकारी बस की निजी बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सरकारी बस सड़क से नीचे की ओर से लटक गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बसों में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया और यात्रियों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मौके पर तैनात है।






Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed