Wednesday, 28 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
ऊना:मां से एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, बहन ने उतारी आरती – Nishad Kumar Returns From Japan After Fulfilling His Promise To His Mother To Bring Home Two Gold Medals रामपुर में पुलिस पेंशनरों का नया संगठन, गोपाल कश्यप को अध्यक्ष की कमान किन्नौर मूरंग की बेटी  निवेदिता नेगी के सामने होंगी सर्दियों से सुशासन तक की चुनौतियां पेंशनरों का अल्टीमेटम:11 नवंबर तक देनदारियां न दीं तो होगा आंदोलन, कर्मियों ने मांगे लंबित वित्तीय लाभ – Pensioners Ultimatum: Agitation To Follow If Dues Are Not Settled By November 11 शिमला में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 5 दुकानें ध्वस्तरोहड़ू में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, फरवरी 2026 से चल रही संपत्तियों की वित्तीय जांच। बनखंडी चिड़ियाघर के लिए 61 पद मंजूर, 31 वन मित्रों की भी होगी तैनाती हिमाचल:कैबिनेट मंजूरी को तैयार नई औद्योगिक नीति, खाद्य उद्योगों के प्रोत्साहन पर जोर – Himachal New Industrial Policy Ready For Cabinet Approval; Focus On Promoting Food Industries हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड:10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर – Hpbose: Final Merit List For Class 10 Released; Scenario Changes Following Re-evaluation राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी – State Level Sports Competition: Bilaspur Emerges Victorious In Handball, Kinnaur In Basketball धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue
हिमाचल

हिमाचल:कैबिनेट मंजूरी को तैयार नई औद्योगिक नीति, खाद्य उद्योगों के प्रोत्साहन पर जोर – Himachal New Industrial Policy Ready For Cabinet Approval; Focus On Promoting Food Industries

शेयर करें WhatsApp Facebook X

Himachal New industrial policy ready for cabinet approval; focus on promoting food industries

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान।
– फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार नई औद्योगिक नीति लाने जा रही है। नीति को आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसमें स्थानीय खाद्य पदार्थों पर आधारित उद्योगों को अधिक प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर रहेगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बुधवार को नाहन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हिमाचल में अधिक से अधिक निवेश लाना और निवेशकों को समय पर मंजूरी उपलब्ध करवाना है। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से स्थानीय संसाधनों और खाद्य उत्पादों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा, इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। उद्योग मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में करीब 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसमें से लगभग 60 प्रतिशत निवेश धरातल पर उतर चुका है और संबंधित औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि उद्योग स्थापित हों और आर्थिक गतिविधियों को गति मिले।


Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *