अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 20 Aug 2026 12:13 PM IST

लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में प्रस्तावित 22 नए पुलों की डीपीआर तैयार कर अंतिम तकनीकी जांच के लिए आईआईटी मंडी को भेजी है। इन पुलों का डिजाइन करीब 100 साल तक स्थिरता को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।


Bridges in Himachal to be built to meet needs for the next 100 years; widths to be increased; department prepa

हिमाचल लोक निर्माण विभाग।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनने वाले पुल पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होंगे। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में प्रस्तावित 22 नए पुलों की डीपीआर तैयार कर अंतिम तकनीकी जांच के लिए आईआईटी मंडी को भेजी है। इन पुलों का डिजाइन करीब 100 साल तक स्थिरता को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। अभी तक सामान्य तौर पर पुलों का निर्माण 40 से 50 साल की उम्र को ध्यान में रखकर किया जाता रहा है। नए डिजाइन में पुलों की मजबूती के साथ-साथ उनकी चौड़ाई को भी 7 मीटर किया जाएगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed