अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Mon, 24 Aug 2026 10:58 PM IST

मुख्यमंत्री ने सदन में नियम 130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि हिमकेयर में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच भाजपा के कहने पर ही कराई जा रही है। भाजपा ने अपनी चार्जशीट में तत्कालीन सरकार से जुड़े सुधीर, हर्ष और राणा समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे।

Himachal Assembly: cm Sukhu says Sudhir, Harsh, and Rana faced allegations in the BJP's charge sheet

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मुख्यमंत्री सुक्खू के सोमवार शाम को दिल्ली से विधानसभा लौटते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ियों और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री ने सदन में नियम 130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि हिमकेयर में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच भाजपा के कहने पर ही कराई जा रही है। भाजपा ने अपनी चार्जशीट में तत्कालीन सरकार से जुड़े सुधीर शर्मा, हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे। अब उन्हीं आरोपों की जांच हो रही है तो भाजपा को परेशानी क्यों हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी को बचाने का काम नहीं करेगी और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोगों ने उनके लिए गड्ढे और खाइयां खोदीं, लेकिन वह संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। सीएम ने चार मर्दों के बच्चादानी के ऑपरेशनों के बिल बनाने का भी जिक्र किया। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने और पार्टी के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। अब बात यहां खत्म नहीं होगी। मेडिकल काॅलेजों के लिए की जा रही खरीद-फरोख्त की जांच होगी, हम भी परते खदेड़ेंगे। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न मामलों की जांच को लेकर घेरा। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने कोई घोटाले नहीं किए हैं। जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं। जांच से घबराने वाले नहीं है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed