हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही महज 10-11 मिनट में स्थगित होने से सदन की बैठक देखने पहुंची चेल्सी स्कूल की छात्राएं निराश हो गईं। छात्राएं बड़े उत्साह के साथ विधानसभा पहुंची थीं लेकिन कुछ ही देर में कार्यवाही स्थगित हो गई। छात्रा मृणालिनी ने कहा कि वह बड़े उत्साह के साथ सदन की कार्यवाही देखने आई थीं। वह वास्तविक कानून निर्माण और विधानसभा की अन्य कार्यवाही को देखना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आंदोलन हो रहे हैं।




ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि सदन में इन मुद्दों पर भी चर्चा देखने को मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा के आगामी सत्र बेहतर तरीके से चलेंगे और उन्हें सदन की सार्थक कार्यवाही देखने का अवसर मिलेगा। वहीं, छात्रा अपूर्वा शर्मा ने भी कार्यवाही न देख पाने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां नेतृत्व में परिपक्वता नजर नहीं आई। हालांकि, वह किसी की आलोचना नहीं करना चाहतीं, लेकिन राष्ट्रगान जैसे मुद्दे से आगे भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर सदन में चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि छात्र बड़े उत्साह से विधानसभा पहुंचे थे और वे वास्तविक कानून निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना चाहते थे।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed