नई दिल्ली/मंडी, ब्यूरो/संवाद।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 14 Aug 2026 11:26 PM IST

 हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी इलाके रेहड़धार में आधुनिक ड्रोन तकनीक से तिरंगा पहुंचाया गया है। इसी के साथ भारतीय डाक विभाग ने दुर्गम व दूरदराज के इलाकों में ड्रोन से डाक सेवा शुरू कर दी है। 

Himachal: Tricolour delivered by drone to Rehardhar in Mandi for the first time; mail delivery to follow.

मंडी के रेहड़धार में डाक विभाग की ओर से ड्रोन से पहुंचाया जा रहा तिरंगा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश में पहली बार हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी इलाके रेहड़धार में आधुनिक ड्रोन तकनीक से तिरंगा पहुंचाया गया है। इसी के साथ भारतीय डाक विभाग ने दुर्गम व दूरदराज के इलाकों में ड्रोन से डाक सेवा शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश और असम में ड्रोन से डाक पहुंचाने के लिए कुल 150 रूट चिह्नित किए हैं, जिसमें से 110 हिमाचल प्रदेश के हैं। खास बात यह है कि पहली बार डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। केंद्रीय डाक, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम डाक विभाग ने पहली बार ड्रोन तकनीक के माध्यम से तिरंगे की डिलीवरी की। डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से रेहड़धार हेड पोस्ट ऑफिस के बीच ड्रोन के माध्यम से तिरंगा पहुंचाया है, जिसे भारतीय सेना के एएमसी से सेवानिवृत्त मानद सूबेदार मेजर करतार सिंह ने प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा हर घर तिरंगा के माध्यम से डाक विभाग ने नई तकनीक के साथ काम शुरू कर दिया है। तिरंगा वीर सैनिक के हाथों में भेजा गया है। 


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed