बिलासपुर। नशे के खिलाफ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने धराड़सानी फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 151.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कार नंबर PB01F7422 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार तीनों व्यक्तियों के कब्जे से नशे की खेप बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र सिंह (40), जोवन जीत सिंह (25) और गुरचंट सिंह (32), सभी निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
