हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। मिशन ने स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का मासिक मानदेय 25 हजार रुपये तय किया है। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। संशोधित वेतनमान एक सितंबर 2026 से लागू होंगे। एनएचएम के मिशन निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।




हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिए गए निर्णय और वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से प्राप्त मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। आदेश की प्रतियां प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, एनएचएम के संयुक्त नियंत्रक और सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। अब स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम से जुड़े संस्थानों को एक सितंबर से संशोधित मानदेय के अनुसार कर्मचारियों को भुगतान सुनिश्चित करना होगा।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed