Tuesday, 17 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल विधानसभा में नियम 67 नोटिस को लेकर तीखी बहस, विपक्ष ने किया विरोध लुधियाना में पिकअप की टक्कर से तीन श्रद्धालुओं की मौत, हिम्मतभरी यात्रा का दुखद अंत शादी समारोह के आयोजन के नाम पर महिला से 1.20 लाख रुपये की ठगी , रामपुर थाने में शिकायत दर्ज हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में कक्षा 3 ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत, 13 घायल पिंजौर में बैठकर शिमला के युवाओं तक पहुंचा रहा था चिट्टा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार; 49 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये बरामद बिलासपुर के कंदरौर में पहला संगठित गधा फार्म किसानों को नई आय का रास्ता देगा चंबा के मुगला में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम हेरोइन बरामद सोलन के घट्टी गांव में सूखे चीड़ के पेड़ के गिरने से घर की रसोई को गंभीर नुकसान 18 नवंबर को दिल्ली में परिवहन कर्मचारियों की आक्रोश रैली, हिमाचल से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल
हिमाचल

शादी समारोह के आयोजन के नाम पर महिला से 1.20 लाख रुपये की ठगी , रामपुर थाने में शिकायत दर्ज

शेयर करें WhatsApp Facebook X

रामपुर बुशहर।
शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए की गई तैयारियां उस समय एक महिला के लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन गईं, जब आयोजन की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिलाने वाले व्यक्ति पर 1 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा। मामला शिमला जिला के रामपुर बुशहर का है, जहां एक महिला की शिकायत पर पुलिस थाना रामपुर में रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, मतरेवाल निवासी सुनीता ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने परिवार में शादी समारोह के आयोजन के लिए डेकोरेशन और खान-पान की व्यवस्था करवाने के उद्देश्य से रविंद्र कुमार निवासी हेडू, चिनखली से संपर्क किया था। उक्त व्यक्ति ने उन्हें शादी समारोह की पूरी व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले उसने अलग-अलग समय पर उनसे कुल 1 लाख 10 हजार रुपये प्राप्त किए।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *