Friday, 6 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
लाहौल‑स्पीति के ऊँचे जंगलों में दुर्लभ कश्मीर कस्तूरी मृग का सुरक्षित आवास मिला चंबा में सुबह 6:59 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप, कोई जान‑माल क्षति नहीं मंडी बस अड्डे पर खाद्य विभाग ने खराब पनीर, कीट‑प्रदूषित आटा और बासी सब्जियों को नष्ट किया हिमाचल में रेरा ने 300 से अधिक डिफाल्टरों पर जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई हिमाचल में दिवाली के बाद 10‑11 नवंबर को बारिश‑बर्फबारी की संभावना रामपुर में 17-18 नवंबर को सजेगा हिमालयी विज्ञान का मंच, WILDE Student Conference में जुटेंगे विद्यार्थी और शोधार्थी चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, चंडीगढ़ से तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार एचपीयू में विश्वविद्यालय स्वायत्तता बहाली के लिए शिक्षक‑पूर्व छात्र का विरोध प्रदर्शन चंबा के स्कूल में बेहतर विज्ञान लैब के लिए मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ रुपये मंजूर किए दिवाली पर हिमाचल पुलिस का सख्त सुरक्षा अभियान, ओवरस्पीडिंग व नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
बिजनेस

रामपुर में 17-18 नवंबर को सजेगा हिमालयी विज्ञान का मंच, WILDE Student Conference में जुटेंगे विद्यार्थी और शोधार्थी

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर। हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में 17 और 18 नवंबर, 2026 को दो दिवसीय WILDE Student Conference 2026 आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय और सारयान विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह सम्मेलन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और वैज्ञानिक विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।
सम्मेलन में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण, प्राकृतिक परिदृश्य, जैव विविधता और स्थानीय समुदायों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य केवल शोध प्रस्तुतियों तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और भविष्य में उच्च शिक्षा के अवसरों से भी जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अपने शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वहीं, अनुभवी वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद के जरिए शोध कार्यों को आगे बढ़ाने और अकादमिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। मास्टर डिग्री और पीएचडी में प्रवेश तथा शोध की संभावनाओं पर विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
तकनीकी प्रशिक्षण पर रहेगा विशेष फोकस
सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाली व्यावहारिक कार्यशालाएं होंगी। इनमें भौगोलिक सूचना प्रणाली (QGIS), सांख्यिकीय एवं डेटा विश्लेषण सॉफ्टवेयर (R), फील्ड एंटोमोलॉजी यानी क्षेत्रीय कीट विज्ञान और साइंस कम्युनिकेशन जैसे विषय शामिल हैं। प्रत्येक कार्यशाला में अधिकतम 20 प्रतिभागियों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागियों को 10 नवंबर तक पंजीकरण करवाना होगा।
इसके अलावा Science & Community Expo के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, फील्ड गाइड और वैज्ञानिक उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्थानीय ज्ञान, पारंपरिक संसाधनों और आधुनिक विज्ञान के बीच संवाद को बढ़ावा मिलेगा।
लेखन प्रतियोगिता में भी मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी में लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 800 से 1,000 शब्दों के लेख आमंत्रित किए गए हैं। उत्कृष्ट लेखों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है।
सम्मेलन में शामिल होने और शोध सार (Abstract) प्रस्तुत करने के इच्छुक विद्यार्थी एवं शोधार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://wilde.saryanfoundation.org/#registration के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए saryanfoundation@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
यह आयोजन रामपुर बुशहर को हिमालयी पर्यावरण और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े शैक्षणिक संवाद के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में सामने लाने के साथ विद्यार्थियों को शोध, तकनीकी कौशल और उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित कराने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *