Friday, 6 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, चंडीगढ़ से तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार Violent Clashes Between YSRCP and TDP Activists Mar Kadapa District Polls एचपीयू में विश्वविद्यालय स्वायत्तता बहाली के लिए शिक्षक‑पूर्व छात्र का विरोध प्रदर्शन चंबा के स्कूल में बेहतर विज्ञान लैब के लिए मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ रुपये मंजूर किए दिवाली पर हिमाचल पुलिस का सख्त सुरक्षा अभियान, ओवरस्पीडिंग व नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई Tamil Nadu launches ₹100 Veggie Kit with 10 Varieties Ahead of Deepavali हिमाचल में ऑनलाइन जॉब स्कैम: नौ महीनों में दो करोड़ रुपये की ठगी एचआरटीसी कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता मिलने की संभावना, सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादले में राहत के लिए नई कैबिनेट सब कमेटी गठित जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तारनेहनार-जुब्बल मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
हिमाचल

चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, चंडीगढ़ से तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शेयर करें WhatsApp Facebook X


शिमला। चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने दो मामलों की बैकवर्ड लिंकेज जांच के आधार पर चंडीगढ़ से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान पहले पकड़े गए पांच आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क तक पहुंच बनाई। जांच में डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण अहम साबित हुआ।
दोनों मामलों में शोघी के पास बसों से करीब 22 ग्राम और 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
93 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 68 नेटवर्क ध्वस्त
शिमला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक 93 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर 68 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं। वर्ष 2025 में 8 और 2024 में 15 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस अब छोटे तस्करों के साथ-साथ नशे की सप्लाई के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क पर भी कार्रवाई कर रही है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *