Monday, 9 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे शुभारंभ, रामपुर में दो दिवसीय प्रवास का है कार्यक्रम लवी मेले के दौरान रामपुर में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 11 से 30 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी हिमाचल प्रदेश की अंडर‑23 महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड भाई दूज 11 नवंबर 2026 को, तिलक के शुभ मुहूर्त का विवरण किन्नौर में 12 से 18 नवंबर तक पियो-करछम-शिल्टी मार्ग पर थमेगी वाहनों की रफ्तार, पवारी सड़क से गुजरेंगे वाहन रामपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पिंजरे में कैद किए दो भालू दिवाली की रात कुल्लू में आतिशबाजी से कई घर, पशुशालाएं और जंगल में आग, लाखों का नुकसान नोग वैली में दो काले भालुओं को पिंजरे में बंद कर ग्रामीणों को मिली राहत धामी के हलोग गांव में दीपावली के बाद पत्थर मेला, रक्त तिलक की प्राचीन परंपरा जीवित सिरमौर के गिरिपार में मशाल जुलूस के साथ अनोखी दीपावली मनाई गई
हिमाचल

रामपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पिंजरे में कैद किए दो भालू

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर। बेसड़ी और नोगीधार क्षेत्र में भालू के हमलों से पैदा हुए डर के माहौल के बीच वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम ने लगातार दो दिनों तक अभियान चलाकर दो भालुओं को पिंजरे में कैद कर लिया। इनमें ग्रामीणों पर हमले करने वाली मादा भालू भी शामिल है। सोमवार सुबह मादा भालू के पकड़े जाने के बाद प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है।


वन विभाग के अभियान के दौरान 8 नवंबर को एक वयस्क भालू पिंजरे में फंसा था। इसके बाद 9 नवंबर की सुबह हमलों में शामिल मादा भालू को भी पकड़ने में टीम सफल रही। विभाग अब दोनों भालुओं को सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।


गौरतलब है कि क्षेत्र में भालू के हमलों की पहली घटना 3 नवंबर को बेसड़ी गांव में सामने आई थी, जहां मादा भालू ने एक व्यक्ति को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके तीन दिन बाद 6 नवंबर को नोगीधार गांव में इसी भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लगातार हुई इन घटनाओं के चलते बेसड़ी, नोगीधार सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया था। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज और खेतों में आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अरण्यपाल वन वृत्त रामपुर सीबी ताशीलदार ने उप-अरण्यपाल गुरहर्ष सिंह को लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वन मंडलाधिकारी रामपुर ने रैपिड रेस्क्यू टीम को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया। टीम ने गांवों के आसपास उपयुक्त स्थानों पर पिंजरे लगाकर अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप दो भालुओं को पकड़ने में सफलता मिली।
दोनों भालुओं के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने बड़ी राहत जताई है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *