Monday, 9 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे शुभारंभ, रामपुर में दो दिवसीय प्रवास का है कार्यक्रम लवी मेले के दौरान रामपुर में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 11 से 30 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी हिमाचल प्रदेश की अंडर‑23 महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड भाई दूज 11 नवंबर 2026 को, तिलक के शुभ मुहूर्त का विवरण किन्नौर में 12 से 18 नवंबर तक पियो-करछम-शिल्टी मार्ग पर थमेगी वाहनों की रफ्तार, पवारी सड़क से गुजरेंगे वाहन रामपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पिंजरे में कैद किए दो भालू दिवाली की रात कुल्लू में आतिशबाजी से कई घर, पशुशालाएं और जंगल में आग, लाखों का नुकसान नोग वैली में दो काले भालुओं को पिंजरे में बंद कर ग्रामीणों को मिली राहत धामी के हलोग गांव में दीपावली के बाद पत्थर मेला, रक्त तिलक की प्राचीन परंपरा जीवित सिरमौर के गिरिपार में मशाल जुलूस के साथ अनोखी दीपावली मनाई गई
हिमाचल

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे शुभारंभ, रामपुर में दो दिवसीय प्रवास का है कार्यक्रम

शेयर करें WhatsApp Facebook X

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 11 नवंबर को रामपुर बुशहर पहुंचेंगे। राज्यपाल मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके रामपुर दौरे को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 11 नवंबर को रामपुर पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन में शामिल होंगे। इस दौरान वह मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राज्यपाल का रामपुर में रात्रि ठहराव भी प्रस्तावित है। इसके बाद 12 नवंबर को वह शिमला लौटेंगे।
राज्यपाल के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को कार्यक्रम स्थलों पर स्वागत, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की ऐतिहासिक पहचान और व्यापारिक-सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। राज्यपाल की उपस्थिति से इस वर्ष मेले के उद्घाटन समारोह की गरिमा और बढ़ेगी।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *