Wednesday, 18 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
धर्म नहीं, जाति बदलने की मांग! गब्बर सिंह वैदिक ने राष्ट्रपति से पूछा— क्या हिन्दू रहते हुए अपनाई जा सकती है ब्राह्मण पहचान? शोघी में नाकाबंदी के दौरान पिकअप से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो शिमला निवासी गिरफ्तार शिलाई में दो भाईयों पर गोली मारकर एक की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार किया गया शिमला जिले के विभाजन को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्पष्ट विरोध रामपुर में भालू के हमले, दो लोग घायल; वन विभाग ने दी अंतरिम राहत राजगढ़ में बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज ठियोग में चलती कार पर पहाड़ से गिरे पत्थर, एक व्यक्ति की मौत; निर्माण कार्य के दौरान ब्लास्टिंग की आशंका मंडी के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसा, छह युवकों की मौत; कई परिवारों में पसरा मातम मंडी के लडभड़ोल में कार गहरी खाई में गिरकर छह युवाओं की मौत हिमाचल प्रदेश में पोस्ट‑मानसून में बारिश 10% कम, कई जगहों पर तापमान 5°C से नीचे
हिमाचल

रामपुर में भालू के हमले, दो लोग घायल; वन विभाग ने दी अंतरिम राहत

शेयर करें WhatsApp Facebook X


रामपुर बुशहर, विशेषर नेगी।

रामपुर के कुंगल और गानवी क्षेत्र में भालू के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो स्थानीय निवासी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घायलों को अंतरिम वित्तीय सहायता प्रदान की है।


पहली घटना तड़के करीब 3 बजे कुंगल गांव में हुई, जहां संजय घर के बरामदे में हलचल देखकर बाहर निकले तो भालू ने उन पर हमला कर दिया। दूसरी घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे फांचा ब्लॉक की काओबिल बीट के धरला गांव के पास हुई। यहां घास काटने गई बबीता कुमारी, पत्नी प्रेम कुमार, पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटनाओं की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने लोगों से सुबह-शाम अकेले जंगल की ओर न जाने और वन्यजीवों की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *