Wednesday, 18 November 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
धर्म नहीं, जाति बदलने की मांग! गब्बर सिंह वैदिक ने राष्ट्रपति से पूछा— क्या हिन्दू रहते हुए अपनाई जा सकती है ब्राह्मण पहचान? शोघी में नाकाबंदी के दौरान पिकअप से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो शिमला निवासी गिरफ्तार शिलाई में दो भाईयों पर गोली मारकर एक की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार किया गया शिमला जिले के विभाजन को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्पष्ट विरोध रामपुर में भालू के हमले, दो लोग घायल; वन विभाग ने दी अंतरिम राहत राजगढ़ में बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज ठियोग में चलती कार पर पहाड़ से गिरे पत्थर, एक व्यक्ति की मौत; निर्माण कार्य के दौरान ब्लास्टिंग की आशंका मंडी के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसा, छह युवकों की मौत; कई परिवारों में पसरा मातम मंडी के लडभड़ोल में कार गहरी खाई में गिरकर छह युवाओं की मौत हिमाचल प्रदेश में पोस्ट‑मानसून में बारिश 10% कम, कई जगहों पर तापमान 5°C से नीचे
हिमाचल

ठियोग में चलती कार पर पहाड़ से गिरे पत्थर, एक व्यक्ति की मौत; निर्माण कार्य के दौरान ब्लास्टिंग की आशंका

शेयर करें WhatsApp Facebook X

शिमला। जिले के ठियोग क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से चलती कार में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार को छैला के अंतर्गत चेउ नाला में शरमला के समीप हुआ। मृतक की पहचान संदेश पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव पोहल, डाकघर बखोल, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (HP09B-1150) में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे के दौरान एक व्यक्ति कार से बाहर उतर चुका था, जबकि संदेश कार के भीतर ही मौजूद थे। इसी बीच अचानक पहाड़ से भारी पत्थर नीचे आ गिरे और सीधे कार को अपनी चपेट में ले लिया। पत्थरों की चोट से संदेश के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
निर्माण कार्य के दौरान ब्लास्टिंग की आशंका
बताया जा रहा है कि शरमला-खलान्टू सड़क पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान की गई ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पत्थर गिरने की वास्तविक वजह ब्लास्टिंग थी या कोई अन्य कारण।
ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में
हादसे के बाद ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की भूमिका और घटनास्थल पर अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसे के समय सड़क पर किस तरह का निर्माण कार्य चल रहा था और क्या कार्य के दौरान बरती गई किसी लापरवाही से यह दुर्घटना हुई।
फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों और संभावित जिम्मेदारी को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *