राजगढ़। जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस की डिटेक्शन सेल ने दो बाइक सवार युवकों को 2.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोलन की ओर से बाइक पर सवार होकर सनौरा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने कार्रवाई करते हुए उनकी तलाशी ली, जिसमें 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है।
जिला सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
राजगढ़ में बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज





