सुरेश शांडिल्य, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 19 Aug 2026 01:11 PM IST

भाजपा की चार्जशीट के हथियार से ही कांग्रेस सरकार पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर वार कर रही है।  इसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने तैयार किया था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों व अन्य पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं। 


HP Politics: Leaders who left the Congress targeted using the BJP's chargesheet as a weapon; know the full sto

विधायक सुधीर शर्मा।
– फोटो : संवाद



विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



भाजपा की चार्जशीट के हथियार से ही कांग्रेस सरकार पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर वार कर रही है। यह चार्जशीट कुछ नेताओं के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का भी आधार बन गई है। इसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने तैयार किया था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों व अन्य पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं। उस समय सुधीर शर्मा शहरी विकास मंत्री थे और राजेंद्र राणा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष थे। अनिल शर्मा उस वक्त पंचायती राज मंत्री और हर्ष महाजन राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे। ये सब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं। हालांकि, पूर्व धूमल सरकार की तरह मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर ने इस चार्जशीट को विजिलेंस जांच के लिए नहीं भेजा था और इस परंपरा को विराम की बात कही थी।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed