Wednesday, 28 October 2026
NewsViewsPost Hindi & English Breaking News
ब्रेकिंग
हिमाचल:कैबिनेट मंजूरी को तैयार नई औद्योगिक नीति, खाद्य उद्योगों के प्रोत्साहन पर जोर – Himachal New Industrial Policy Ready For Cabinet Approval; Focus On Promoting Food Industries हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड:10वीं कक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, पुनर्मूल्यांकन के बाद बदली तस्वीर – Hpbose: Final Merit List For Class 10 Released; Scenario Changes Following Re-evaluation राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी – State Level Sports Competition: Bilaspur Emerges Victorious In Handball, Kinnaur In Basketball धर्मशाला:पेंपा छेरिंग बोले- तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद ही एकमात्र नीति – Dharamshala: Penpa Tsering Says Dialogue Is The Only Policy For A Peaceful Resolution Of The Tibet Issue हिमाचल:मेडिकल कॉलेजों से स्टाफ शिफ्ट करने का विरोध, 2 नवंबर से डाॅक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल – Opposition To The Shifting Of Staff From Medical Colleges; Doctors To Stage A Pen-down Strike Starting Novembe किन्नौर में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत निदेशक उच्च शिक्षा सुनीता सिंह ने किया रामपुर कॉलेज का निरीक्षण, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजा:कम परीक्षा परिणाम देने वाले 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी – Education Department Cracks The Whip: Annual Salary Increments Withheld For 24 Teachers With Poor Exam Results सियासी हलचल तेज:वीरेंद्र कंवर बोले- भुट्टो से कोई दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हैं – Virender Kanwar Says—no Friendship With Bhutto; We Are Merely Party Workers. माैसम:चक्रवात तूफान अर्नब का हिमाचल में दिखेगा असर, छह जिलों के लिए अलर्ट, राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल – Weather: Impact Of Cyclone Arnab To Be Felt In Himachal; Alert Issued For Six Districts
हिमाचल

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी – State Level Sports Competition: Bilaspur Emerges Victorious In Handball, Kinnaur In Basketball

शेयर करें WhatsApp Facebook X

State level sports competition: Bilaspur emerges victorious in handball, Kinnaur in basketball

बास्केटबॉल में विजेता किन्नौर की टीम मुख्य अतिथि के साथ।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 41वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला किन्नौर ने पहले, हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मंडी और बिलासपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर ने पहला, ऊना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, हमीरपुर और सिरमौर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हॉकी प्रतियोगिता में जिला सिरमौर ने पहला और सोलन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंडी और ऊना की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला मंडी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऊना दूसरे स्थान पर रहा। सोलन और लाहौल-स्पीति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।




समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा और सहायक निदेशक खेल हिमाचल प्रदेश अजय पांटा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल के 476 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Source: Read original article

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *