रामपुर बुशहर, 28 अक्टूबर।
जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक, हिमाचल प्रदेश श्रीमती सुनीता सिंह एवं ओएसडी गोपाल कृष्ण सरकैक ने निरीक्षण-सह-दौरे के तहत महाविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने संस्थान की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
महाविद्यालय प्रशासन ने उच्च शिक्षा निदेशक के दौरे को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस तरह के निरीक्षण से शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है।
महाविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed